कपूरथला()आतंकवादियों द्वारा पंजाब
में मंदिरों को बम से उड़ाने की दी गई धमकियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।ऐसी धमकियों
ने सरकारों की कारगुजारी सवालिया निशान लगाकर रख दिया है एवं साथ ही देश की केंद्र
सरकार को आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कानून बनाना चाहिए और अपनी खुफिया एजेंसियों
एवं देश की सशस्त्र सेनाओं को आतंकवादियों द्वारा रची गई ऐसी जघन्य साजिशों को नाकाम
करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने के आदेश जारी करने चाहिए।यह बात
शिव सेना बाला साहिब. ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप ने एक बयान में कही।मुकेश कश्यप ने कहा कि शिवसेना पंजाब
के मंदिरों को बम से उड़ाने की आतंकवादियों द्वारा दी गई धमकी बर्दाश्त नहीं करेगी।मुकेश
कश्यप ने कहा आतंकवादियों द्वारा जिन राज्य के पांच प्रसिद्ध मंदिरों को उड़ाने की
धमकी है,उनमें अमृतसर के श्री दुग्यार्णा तीर्थ,पटियाला के श्री काली माता मंदिर,जालंधर
के श्री देवी तालाब मंदिर,बठिंडा के मैसरखाना मंदिर और पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर
का नाम शामिल है।मुकेश कश्यप ने कहा कि शिवसेना शिंदे आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने
हेतु हर समय तैयार है,किन्तु कोई भी देश विरोधी ताकत यदि हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक
मंदिरों की ओर आंख उठाकर देखेगी,उसे सहन नहीं किया जाएगा।मुकेश कश्यप ने आगे कहा कि
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने भारत से कई बार मुंह की खाई,लेकिन
फिर भी वह अपनी नापाक गतिविधियों को नहीं रोक रहा है।इसलिए देश की केंद्र सरकार को
आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और इसका फन कुचलने के लिए एक विशेष योजना बनाए मुकेश कश्यप
ने पंजाब सरकार से भी अपील की कि पंजाब मंदिरों में कड़ी और ठोस सुरक्षा व्यवस्था की
जाए,ताकि मंदिरों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे,क्योंकि सुबह और शाम को बड़ी
संख्या में श्रद्धालु इन मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं,इसलिए श्रद्धालुओं के जीवन
और संपत्ति की रक्षा करना देश की सरकारों प्राथमिक कर्तव्य है।मुकेश कश्यप ने मीडिया
पर वायरल हुई पोस्ट में पंजाब के कई प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी पर प्रशासन
और साइबर सैल से तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की आवाज उठाई है।उन्होंने
कहा कि पंजाब की धरती सदैव भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी प्रेम की मिसाल रही
है।यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहते
हैं।ऐसे में सोशल मीडिया पर इस प्रकार की धमकी भरी पोस्ट प्रसारित होना चिंताजनक है
और इससे लोगों में भय तथा असुरक्षा का माहौल पैदा हो सकता है।उन्होंने कहा कि मंदिरों
को निशाना बनाने वाली किसी भी धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और प्रशासन को
इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।पंजाब पुलिस,खुफिया एजेंसियां और साइबर सैल
मिलकर वायरल पोस्ट की गहन जांच करें,पोस्ट डालने वाले की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई
करें।उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।उन्होंने चेतावनी
दी कि यदि मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जिला प्रशासन और पंजाब सरकार
को ज्ञापन सौंपकर आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेंगे।उन्होंने प्रशासन से अपील
की कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा वायरल धमकी के पीछे
शामिल लोगों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए,ताकि समाज में शांति,विश्वास
और सौहार्द का वातावरण कायम रह सके।

Post a Comment