मोहाली 26 मई ,2026
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से विधायक सरदार कुलवंत सिंह
ने आज अपने पुत्र सरबजीत सिंह और परिवारिक सदस्यों सहित नगर निगम मोहाली चुनावों के
लिए वार्ड नंबर 42 में अपना वोट डाला।इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र
में मतदान का अधिकार सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक को अपने इस संवैधानिक अधिकार
का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव लोगों को अपने क्षेत्र
के विकास और भविष्य के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने
मोहाली निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलकर अपने
मतदान के अधिकार का प्रयोग करें, ताकि मजबूत और जिम्मेदार लोकतंत्र की स्थापना हो सके।विधायक
कुलवंत सिंह ने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा
होता है और वे हमेशा मोहाली के विकास, सुविधाओं और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।कैप्शन
: एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से आम आदमी पार्टी के विधायक सरदार कुलवंत सिंह अपने पुत्र
सरबजीत सिंह (दाईं ओर से दूसरे) और परिवारिक सदस्यों के साथ नगर निगम मोहाली चुनावों
के लिए वार्ड नंबर 42 में मतदान करने के बाद।

Post a Comment