Top News

अफ्रीकन महिला को तीन किलो हेरोइन और वैगन-आर कार समेत गिरफ्तार किया

 


 

सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने एक अफ्रीकन महिला को तीन किलो हेरोइन और वैगन-आर कार समेत गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तरनतारन पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुरिंदर लांबा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले संबंधी अधिक जानकारी साझा करेंगे। महिला सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान बाईपास के पास की गई नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगन-आर कार को रुकने का इशारा किया, जिसे एक महिला चला रही थी। तलाशी के दौरान कार से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान बेला निवासी डेल्टा स्टेट, जोम्बा, नाइजीरिया (अफ्रीका) और वर्तमान निवासी संडे बाजार, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला भारत काम सीखने के लिए आई थी, लेकिन बाद में वह नशा तस्करी के जाल में फंस गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों से पहले कितनी हेरोइन की खेप लेकर जा चुकी है।

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News