Top News

धरमिंदर टोनी ने अपने इंग्लैंड दौरे के दौरान इंग्लैंड के डिप्टी मेयर बलजीत सिंह हैरी से की मुलाकात,कई मुद्दों पर हुई बातचीत

 


 

इंग्लैंड के डिप्टी मेयर बलजीत सिंह हैरी  ने शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव टोनी का किया स्वागत

 

 

फगवाड़ा

 

शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय हिन्दू सिख एकता और रिकार्ड तो हुए विकास को देखते हुए यह पंजाब के लोगो के साथ-साथ एनआरआई भी चाहते है कि पंजाब में तजरबेकार शिरोमणि अकाली दल की दुबारा सरकार बने और पंजाब पहले की तरह प्रगति की राह पर दौड़े।यह बात शिरोमणि अकाली दल व्यापर विंग के प्रदेश महासचिव धरमिंदर कुमार टोनी ने अपने इंग्लैंड दौरे के दौरान प्रवासी भारतीओं से बातचीत के दौरान कही।इस दौरान धरमिंदर टोनी ने इंग्लैंड ग्रेवजेंट के डिप्टी मेयर बलजीत सिंह हैरी से मुलाकात की।इस दौरान इंग्लैंड पहुँचने पर इंग्लैंड ग्रेवजेंट के डिप्टी मेयर बलजीत सिंह हैरी द्वारा धरमिंदर कुमार टोनी का जोरदार स्वागत किया गया और पंजाब के राजनितिक हालातो पर विचार विमर्श किया गया।इस दौरान इंग्लैंड के डिप्टी मेयर बलजीत सिंह हैरी ने धरमिंदर कुमार टोनी को बताया कि यह सच है कि कई प्रवासी भारतीय एनआरआई भी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की वापसी का समर्थन करते हैं।प्रवासी समुदाय शिरोमणि अकाली दल को भाईचारक साँझ बनाये रखने के लिए एक प्रमुख राजनीतिक आवाज़ मानते हैं।पुरानी पीढ़ी के एनआरआई जो अपनी जड़ों और संस्कृति से मजबूती से जुड़े हैं,वे आज भी अकाली दल की नीतियों पर भरोसा करते हैं।इस अवसर पर धरमिंदर टोनी ने बताया कि हाल के वर्षों में कई एनआरआई परिवारों की संपत्तियों पर अवैध कब्जे और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं।टोनी का आरोप है कि मौजूदा सरकार प्रवासियों की सुरक्षा में विफल रही है,जिसके जवाब में वे अकाली दल में एक मज़बूत विकल्प देखते हैं।उन्होंने कहा आने वाले चुनावों एनआरआई राज्य में बदलाव चाहते हैं।टोनी ने कहा कि पार्टी पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि राज्य में वास्तविक विकास केवल अकाली दल के शासनकाल में हुआ।टोनी ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा पंजाब की जनता के हितों के लिए आवाज उठाती रही है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए ताकि पंजाब को बचाया जा सके।इस अवसर पर रमनदीप सिंह ढिल्लों बरगिम्बम,कृष्णा सहदेव आदि उपस्थित थे।

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News