पटियाला, 8 जून:
पंजाब के अधिकारों, जनता की आवाज़
और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षरत संगठन मिसल सतलुज को आज उस समय महत्वपूर्ण
मजबूती मिलने जा रही है, जब प्रख्यात कर्मचारी नेता, अधिवक्ता तथा पंजाब स्टेट पावर
कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सरदार मनजीत सिंह चाहल अपने
साथियों सहित संगठन में शामिल होंगे।
यह जानकारी मिसल सतलुज की “पूरा पंजाब
लहर” के संयोजक सरदार
अमरिंदर सिंह तुड़ ने एक बयान जारी करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि मिसल सतलुज का उद्देश्य
प्रदेश की राजनीति को व्यक्ति-केंद्रित नहीं, बल्कि मुद्दा-केंद्रित बनाना है।
सरदार अमरिंदर सिंह तुड़ ने आशा व्यक्त
की कि सरदार मनजीत सिंह चाहल के संगठन में शामिल होने से मिसल सतलुज को नई ऊर्जा, दूरदृष्टि
और संघर्ष की नई शक्ति प्राप्त होगी।
.jpg)
Post a Comment