मोहाली, 9 मई :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली
आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत
आज मोहाली से 2 बसों को श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना किया गया। विधानसभा क्षेत्र
मोहाली के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोमाजरा और जुझार नगर से श्रद्धालुओं से भरी इन
बसों को विधायक कुलवंत सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि वे इस योजना की शुरुआत
के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि इस योजना को लेकर
पूरे पंजाब के वरिष्ठ नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर हल्का कोऑर्डिनेटर (मुख्यमंत्री तीर्थ
यात्रा योजना) फूलराज सिंह के अलावा सरपंच गुरजिंदर सिंह (बल्लोमाजरा) और सरपंच इकबाल
सिंह (जुझार नगर) भी उपस्थित रहे।
गांव बल्लोमाजरा से बस को रवाना करने के दौरान सरपंच
गुरजिंदर सिंह ने विधायक कुलवंत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के चलते
आज गांव से श्रद्धालुओं का जत्था बस के माध्यम से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुआ
है। यह श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, वाल्मीकि राम तीर्थ मंदिर,
जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर के दर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों
ने इस योजना को एक सराहनीय पहल बताया।
वहीं जुझार नगर से बस रवाना करते समय सरपंच इकबाल
सिंह ने कहा कि गांव के लोगों ने योजना शुरू होते ही पंजीकरण करवा लिया था। उन्होंने
कहा कि लोगों में इस योजना को लेकर इतना उत्साह है कि वे एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे
हैं ताकि कोई भी इस यात्रा से वंचित न रह जाए।
उन्होंने आगे कहा कि गांव की अन्य मांगों को जब भी
विधायक कुलवंत सिंह के ध्यान में लाया जाता है, वे उन्हें समय रहते पूरा करवाते हैं
और विकास कार्यों की लगातार समीक्षा भी करते रहते हैं। इससे गांव के प्रतिनिधियों का
उत्साह और बढ़ता है।
इस अवसर पर फूलराज सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर), कुलदीप
सिंह समाणा, अमरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह (सरपंच बल्लोमाजरा), भाग सिंह (पंच), अमरिंदर
सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, तरनप्रीत सिंह, इकबाल सिंह (सरपंच जुझार नगर), आर.पी.
शर्मा (ब्लॉक प्रधान), बाबा कश्मीरा सिंह, मलकीत रायपुर (ब्लॉक प्रधान), मनप्रीत सिंह
मनी रायपुर, रजिंदर सिंह (सरपंच बड़माजरा), गुरनाम सिंह (सरपंच बड़माजरा कॉलोनी), विक्की
(जुझार नगर), आरती (जुझार नगर), हरजीत सिंह (पंच), हरपाल सिंह (सरपंच तड़ोली) सहित
क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
विधायक कुलवंत सिंह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
के तहत 2 बसों को श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना करते हुए, साथ में हल्का कोऑर्डिनेटर
फूलराज सिंह एवं अन्य उपस्थित।

Post a Comment