स्विंदर सिंह कोहली नियुक्त किए गए
उपाध्यक्ष
नई दिल्ली, 12 मई :
हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते
हुए बताया कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट दिन-प्रतिदिन दिल्ली में मजबूती की ओर
बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट की पंथक सोच, लोक सेवा
के प्रति प्रतिबद्धता तथा युवाओं को आगे लाने की नीति के कारण बड़ी संख्या में युवा
पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 रानी
बाग क्षेत्र में सरदार स्विंदर सिंह कोहली और हरजिंदर सिंह सन्नी की प्रेरणा से बड़ी
संख्या में युवाओं ने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल होकर पार्टी को नई शक्ति
प्रदान की है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने पार्टी
में शामिल हुए सभी युवाओं का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि ये युवा समाज के विभिन्न
क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेहनती, शिक्षित और
समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत युवाओं का पार्टी के साथ जुड़ना शिरोमणि अकाली दल दिल्ली
स्टेट के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन
युवाओं की भागीदारी से पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी तथा दिल्ली में पंथक
और सामाजिक मुद्दों की लड़ाई और अधिक प्रभावशाली ढंग से लड़ी जाएगी।
सरदार कालका ने कहा कि दिल्ली के युवाओं
में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के साथ जुड़ने को लेकर अत्यधिक उत्साह और जोश देखने
को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से युवा शक्ति को आगे बढ़ाने में विश्वास
रखती आई है और पार्टी में शामिल होने वाले योग्य युवाओं को केवल पार्टी में ही नहीं,
बल्कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी
जाएंगी, ताकि वे सिख कौम और समाज की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
इस अवसर पर सरदार हरमीत सिंह कालका
ने सरदार स्विंदर सिंह कोहली को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का उपाध्यक्ष नियुक्त
करने की घोषणा भी की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्विंदर सिंह कोहली के नेतृत्व में
युवा वर्ग पार्टी की मजबूती और लोक सेवा के कार्यों में और बढ़-चढ़कर योगदान देगा।
.jpg)
Post a Comment