Top News

माता भद्रकाली मेले की शोभायात्रा में उमड़ा जन-सैलाब, गुंजे मां के जयकारे

 


 

- शोभायात्रा विधिवत पूजा अर्चना उपरांत ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ हुई  

 

- भक्तों ने मां भद्रकाली के ज्योति स्वरूप की सुंदर पालकी पर पुष्प वर्षा की

 

- मेले लगे रहणदे मां भद्रकाली के दरबार ते आदि का गुणगान कर अपनी हाजरी लगवाई

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथल:

 

 

 

माता भद्रकाली के 79वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में मां दुर्गा मंडली मंदिर माता भद्रकाली वेल्फेयर सोसायटी की ओर से विभिन्न संगठनों के सहयोग के साथ शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्राचीन श्री ब्रह्मकुंड मंदिर परिसर शालीमार बाग से विधिवत पूजा अर्चना उपरांत ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुई, शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई देर रात मां भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल हजारों भक्तों ने मां भद्रकाली के ज्योति स्वरूप की सुंदर पालकी पर पुष्प वर्षा की। भक्तों ने झूमते हुए मां के जयकारों के साथ नतमस्तक होते हुए मां की भेंटें सब दीया झोलियां भरदी मां, भक्तां नू सोहणा लगदा मां भद्रकाली दा दरबार, मेले लगे रहणदे मां भद्रकाली के दरबार ते आदि का गुणगान कर अपनी हाजरी लगवाई। यह शोभायात्रा शालीमार बाग से आरंभ होते हुए जालौखाना चौंक, सदर बाजार, माल रोड, सुल्तानपुर रोड, चारबत्ती चौक, रेलवे रोड, पुरानी दाना मंडी, नई अनाज मंडी रोड से होते हुए मां भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में देर रात्रि पहुंचने पर श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसायटी पुरुषोत्तम पासी प्रधान के अलावा समूह सदस्यगण व भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल थे। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में भक्तों ने स्वागत के लिए स्वागती गेट सजाए गए। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियों ने शहर के प्रमुख चौकों पर महामाई का गुणगान कर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। पूरा माहौल मां के भक्ति रंग में रंगा रहा। भक्त में ऊंचे स्वर में महामाई के जयघोष लगाते हुए मां की पावन ज्योति स्वरूप से सजी पालकी के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल भक्तजन नंगे पांव चलकर मां भद्रकाली के मंदिर में हो रहे रात्रि के जगराते में शामिल हुए। इस दौरान शहर के हर चौक-चौराहे, बाजारों सड़कों पर श्रद्धालुओं द्वारा चना-पूरी, आलू-पूरी, जलेबियां, फल, हलवा, खीर, चाय-पकौड़ों आदि विभिन्न पकवानों के लंगर भी लगाए गए। जय मां भद्रकाली के 79 वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा मेले में पहुंचने वाले हजारों भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेला स्थल में कैमरे की तीसरी आंख भी पूरी तरह से निगरानी करेंगी। मेले की सुरक्षा के बारे में एसएसपी ने बताया कि मेले की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जवान सिविल वर्दी में भी तैनात रहेंगे। ताकि शरारती तत्व कोई हरकत कर सकें। इसके अलावा मेले परिसर मंदिर के आस-पास कैमरे भी लगाए गए है। श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसायटी प्रधान पुरषोत्तम पासी ने बताया कि माता भद्रकाली जी का मेला धूमधाम उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। जिसमें विभिन्न गायक पार्टियां महामाई के भजनों का गुणगान कर शामिल भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर मां के चरणों के साथ जोड़ेंगे। इस मौके महामाई का अटूट लंगर भी लगाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News