Top News

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एसबीआई बैंक के एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

 


 

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर स्थित यूके बैंक और किशनगढ़ स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी ड्राइवर का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक गाड़ी भी बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 1 और 2 मई की रात भोगपुर के यूके बैंक और किशनगढ़ के एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर लूट की कोशिश की गई थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पहले उन एटीएम की रेकी करता था, जहां कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं होता था। इसके बाद मौका मिलते ही आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है तथा इनके साथ कोई अन्य सदस्य भी जुड़ा हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News