कपूरथला। शनिवार
की देर रात
माडर्न जेल कपूरथला में
अचानक कैदी भड़क
गए और छतों
पर चढ़कर उत्पात
मचाने लगे। कैदियों ने
एक बैरक को
भी आग लगा
दी। इस दौरान
गोली चलने की
भी सूचना है।
रात 12 बजे तक
हंगामा जारी रहा।
स्थिति तनावपूर्ण बनी
हुई है। पांच
जिलों की पुलिस
पहुंच चुकी है।
एसएसपी कपूरथला गौरव
तूरा खुद 150 से
अधिक पुलिस कर्मियों के
साथ स्थिति संभालने की
कोशिश कर रहे
हैं।
जेल सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने दस बजे जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में एसपी जेल के फर्जी साइन करके एक कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट किया जा रहा था। इस पर कैदी जेल प्रशासन पर भड़क गए और बैरकों की छत पर चढ़ हंगामा करने लगे। कैदियों ने एक बैरक को भी आग लगा दी।
जेल प्रशासन की ओर से स्थिति को काबू करने के लिए मोर्चा संभाला तो इस दौरान गोली भी चली। रात 12 बजे तक हंगामा जारी रहा। जेल के पास कैदियों का शोर दूर तक सुनाई दे रहा। पांच जिलों कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, नवांशहर व चंडीगढ़ की पुलिस पहुंच चुकी है।
डीआइजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। छह एंबुलेंस भी जेल पहुंच चुकी हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर काफी हिंसा हुई है। हालांकि अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
इस झड़प में कितने कैदी या जेल प्रशासन के कर्मी जख्मी हुए हैं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। एसडीएम कपूरथला डा. इरविन कौर भी पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची है। 2011 में भी इसी जेल में कैदियों ने काफी हुड़दंग मचाया था। उस समय भी काफी नुकसान हुआ था। जेल के अंदर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
रात 12 बजे तक
मॉडर्न जेल कपूरथला में
पंजाब भर से
पुलिस की गाड़ियां आने
का दौर जारी
है। अब तक
मोहाली, होशियारपुर, नवांंशहर, चंडीगढ़
की पुलिस पहुंच
चुकी है। डीआईजी
जालंधर रेंज नवीन
सिंगला पुलिस फोर्स
के साथ पहुंच
गए हैं। दो
गाड़ियों में जीआरपीएफ व
सीआरपीएफ की टीमें भी
पहुंची हैं। छह
एंबुलेंस आई हैं, जिससे
अंदाजा लगाया जा
सकता है कि
अंदर काफी हिंसा
हुई हैं।
बता दें कि 2011 में भी उसी जेल में कैदियों ने काफी हुड़दंग मचाया है। उस समय भी काफी नुकसान हुआ था। अभी तक कोई भी एंबुलेंस बाहर नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक जेल के अंदर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
स्थिति बेकाबू होने
पर एसएसपी कपूरथला गौरव
तूरा करीब 150 पुलिस
जवानों के साथ
पहुंचे और हालात
पर काबू पाने
के प्रयास शुरू
किए। जेल सूत्रों के
अनुसार शनिवार को
एक कैदी को
दूसरी बैरक में
शिफ्ट करने के
लिए एसपी जेल
के फर्जी साइन
करके उसे शिफ्ट
किया जा रहा
था। इस पर
कैदी जेल प्रशासन पर
भड़क गए।
इसके बाद तो कैदी बेकाबू हो गए। एक बैरक को भी आग के हवाले कर दिया। फिर कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे तो इस दौरान गोली भी चली। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। इस झड़प में कितने कैदी या जूल प्रशासन के कर्मी जख्मी हुए हैं।
इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। जबकि पुलिस की गाड़ियां लगातार आर रही है। एसडीएम कपूरथला डा. इरविन कौर भी पहुंची हैं। जेल के पास कैदियों का शोर दूर तक सुनाई दे रहा। फायर बिग्रेड को रात 9 बजकर 50 मिनट पर जेल से आग लगने की सूचना मिलने पर एक गाड़ी रेस्क्यू के लिए पहुंची है।

Post a Comment