नई दिल्ली, 24 मई 2026 —
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति
के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति
पूरी निष्ठा, समर्पण और एकता की भावना के साथ संगत की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने
कहा कि पारदर्शिता और मिलजुलकर काम करने के विचार से ही समिति को और मजबूत और प्रभावशाली
बनाया जा सकता है।
ये विचार उन्होंने कल समिति की कार्यकारणी
कमेटी की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक समिति से संबंधित अहम मसलों और पंथिक हितों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया
गया।
बैठक के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन
को और प्रभावशाली, पारदर्शी और लोकहितैशी बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझावों और योजनाओं
पर चर्चा हुई। इस मौके पर विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार साझा करते हुए संगत की अपेक्षाओं
के अनुरूप सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव पेश किए।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक समिति हमेशा गुरुद्वारों की मर्यादा, संगत की भलाई और पंथिक मूल्यों की रक्षा
के लिए तत्पर रही है और भविष्य में भी उसी जज़्बे से सेवा जारी रखेगी।
बैठक के अंत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक समिति के उपस्थित सभी सदस्यों ने संगत की भलाई और संस्था की मजबूती के लिए
मिलकर काम करने का दृढ़ इरादा दोहराया।

Post a Comment