विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री
बजरंग बागड़ा से विहिप नेता नरेश पंडित ने की मुलाकात
केंद्रीय स्तर पर लाया जाए धर्मांतरण
विरोधी कानून-नरेश पंडित
कपूरथला 15 मई
ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्क्षयो
की जालंधर में आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा
व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक दिनेश दनोरिया विशेष तोर पर पहुंचे।इस बैठक में
विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित ने शिरकत कर विश्व हिंदू परिषद
के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक दिनेश दनोरिया
से मुलाकात की।इस बैठक में नरेश पंडित केंद्रीय महामंत्री को विभाग और कपूरथला में
संगठनों के द्वारा समाज सेवा हिन्दू समाज की सुरक्षा और गौसेवा की कार्यो सबंधी जानकारी
दी।इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने कहा है
कि हिंदुओं को अपने देवों से शिक्षा लेकर हाथों में शस्त्र धारण करना होगा। शस्त्र
चलाना भी सीखना चाहिए।आत्मरक्षा का गुण विकसित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि दारूल इस्लाम
या ईसाइयों द्वारा सभी को अपने समाज में लाने का दिन-रात षड्यंत्र रचा जा रहा है।सभी
घरों में लाठी पहुंचाना हमारा कार्य होना चाहिए।तलवार पूजा के लिए रखें।जो सक्षम हों,
उन्हें रिवाल्वर,बंदूक रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि जय श्री राम के नारे पूरे जोश से
तब तक लगाना है।जब तक श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के मंदिर के नारे लगना
चालू न हो जाएं।कार्यकर्ताओं को संगठन की पद्धति जानना चाहिए।हिंदू धर्म की आधारभूत
विषय की जानकारी सबको होना ही चाहिए।वीएचपी ही क्यों धर्म,संस्कृति,समाज की रक्षा का
कार्य करने के लिए हमें क्यों चुना,हमें इसे समझना है।बांगड़ा ने कहा कि हिंदू पर्वों
पर बाधा उत्पन्न की जा रही हैं।गणेश पूजा,रामनवमी,छठ पूजा में हिंदू को परेशान किया
जाता हैं।लव जिहाद से बचावों के लिए कुटुंब प्रबोधन करना होगा।हिंदू संस्कार बच्चों
को सिखाना होगा।संतों और कथावाचकों को समाज में हिंदू संस्कार को जगाना होगा। खंड के
कार्यकर्ताओं ने 60 हजार स्थानों तक हमारे कार्य को पहुंचाया है।हमको सभी खंड तक समितियां
बनाने की चुनौती इस वर्ष पूरी करना है।हर गांव में 2 कार्यकर्ता खड़े होना चाहिए।वीएचपी
द्वारा किए काम और नाम हर ग्राम तक पहुंचाना है।सबको पद्धति का सही ज्ञान परिषद,बजरंग
दल,दुर्गा वाहिनी,मातृशक्ति के वर्ग से होगा।उन्होंने कहा कि संगठन के कार्य के लिए
सभी खंडों में एक समिति का संकल्प हो।बजरंग दल का मिलन प्रारंभ करें।बजरंग बांगड़ा ने
बैठक में सभी को अपनी संस्कृति को घर घर में पहुंचने का संकल्प दिलाया।इस बैठक के उपरांत
विहिप नेता नरेश पंडित ने कपूरथला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र की मोदी
सरकार से देश के अलग-अलग राज्यों में मिल रही शिकायतों के मध्यनजर केंद्रीय स्तर पर
धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग की है।नरेश पंडित ने कहा कि धर्मांतरण की घटनाएं भारत
के हर राज्य में हो रही हैं।कहीं ज्यादा कहीं कम है।पंजाब में भी धर्मांतरण की घटनाएं
लगातार हो रही हैं।उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इस
विषय में कार्रवाई करते हैं,वह लगातार काम कर रहे हैं।हिंदू समाज में जागरण करने के
लिए समय-समय पर शिविर लगाया जाता है।सत्संग के माध्यम से भी जागरुक किया जा रहा है।लेकिन
इसके बाद भी यह समस्या बढ़ती जा रही है।इसलिए विश्व हिंदू परिषद धर्मांतरण विरोधी कानून
लाने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा है।उन्होंने कहा कि राज्यों में राज्य स्तर पर
धर्म विरोधी कानून प्रभावी नहीं है।लेकिन केंद्रीय स्तर पर धर्मांतरण विरोधी कानून
लाया जाए।इस कानून में धोखे या लालच से किसी का धर्मांतरण किया जाता है तो उसके खिलाफ
सख्त कार्रवाई का प्रावधान हो।उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी इच्छा से धर्म बदलता है
तो ये उसका संवैधानिक अधिकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में देख रहे हैं
कि लगातार पैसे के लालच में धर्म बदलने का काम हो रहा है। इसे रोकने के लिए विश्व हिन्दू
परिषद मजबूत कानून की मांग करती है।उन्होंने बताया कि साथ ही दुर्गावाहिनी की ओर से
छात्राओं को जोड़ने के लिए भी गर्ल्स कॉलेज, हॉस्टल,लाइब्रेरी,कोचिंग में संपर्क योजना
बनी है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों,मजदूरों, व्यपारियों को जोड़ने के लिए भी अलग से
टोलिया बनाई जाएँगी।शेष टोलियां घर घर जाकर गृह संपर्क करेंगी।उन्होंने कहा कि विशेष
वर्गों यथा डॉक्टरों,इंजीनियरों,चार्टर्ड अकाउंटेंटों,वकील,पूर्व जजों, गायकों,अभिनेताओं,खिलाड़ियों
इत्यादि यानी सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे।हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप
के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है।इस अवसर पर विश्व हिन्दू
परिषद जालंधर विभाग के मंत्री योगेश धीर,जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़,जिला सत्संग प्रमुख
मनमोहन जोशी,बजरंग दल के प्रदेश ब्लोपासना प्रमुख मुनीश बजरंगी,बजरंग दल के जिलाध्क्षय
आनंद यादव,जिला उपाध्क्षय इशांत महरा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment