ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
नई दिल्ली, 15 मई 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक कमेटी द्वारा छोटे घल्लूघारे (काहनूंवान) के समस्त महान शहीदों की पावन स्मृति
को समर्पित विशेष कीर्तन समागम 17 मई 2026, दिन रविवार को शाम से रात्रि तक बड़ी श्रद्धा,
भावना और सम्मान के साथ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिख इतिहास के ये
महान शहीद कौम के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए
अद्वितीय बलिदान दिए। उनकी स्मृति में आयोजित किया जा रहा यह समागम संगतों को सिख इतिहास
से जोड़ने तथा शहीदों की अमर शहादत को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि
समागम के दौरान प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को
निहाल किया जाएगा। इस अवसर पर गुरु घर की परंपराओं के अनुसार गुरु का लंगर भी निरंतर
वितरित किया जाएगा।
उन्होंने समस्त संगतों से विनम्र अपील
की कि वे अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
करें तथा गुरबाणी कीर्तन का लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment