पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने
सुबह-सुबह छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों में पहुंचे हैं. संजीव
अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर ईडी ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक
सुबह 7:25 बजे रेड की कार्रवाई शुरू हुई, सुरक्षा के लिए करीब तीन दर्जन CIA और SF
जवान तैनात किए गए. वहीं इसे लेकर AAP सासंद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का सुपारी
किलर ईडी आज फिर पंजाब पहुंच गया है.सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी
शुरू हो गई है. संजय सिंह ने कहा दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्ज़ी खबरे चलेंगी, सुपारी
किलर वापस चले जायेंगे. फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा, संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स पर आगे कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए, पंजाब की
जनता का काम रोकने के लिए और कितने अपनाओगे मोदी जी, वहीं, इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री
सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि
आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी
की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला.
भगवंत मान ने लिखा मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगज़ब
भी इसे झुका नहीं पाया था. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी
सिर नहीं झुकाया, इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. पंजाब, ईडी और
बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा. पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। मोहाली के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर रेड की गई थी। नितिन को मुख्यमंत्री के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है।

Post a Comment