Top News

माता भद्रकाली मेले पर हो सरकारी छुट्टी-पंडित/आनंद/

  

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निभाएंगे माता भद्रकाली जी के मेले में सेवा

 

 

 

कपूरथला()विरासती शहर में माताभद्रकाली जी का 79वां वार्षिक ऐतिहासिक मेले 12 मई और 13 मई को शेखूपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस सबंधी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जोगिन्दर तलवाड़ के नेतृत्व में किया गया।इस बैठक में पदाधिकारिओं द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले के दौरान श्रद्धलुओं के सेवा हेतु कार्यकर्ताओं की डयूटीया लगाई गई।इस बैठक के दौरान विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित,बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव डिप्टी कमिश्नर कपूरथला आकाश बंसल से माताभद्रकाली जी के मेले की महत्ता को देखते हुए मांग की कि 12 मई को शोभा यात्रा वाले दिन कपूरथला के सरकारी कार्यालयों स्कूलों में लोकल छुट्टी की जाए,ताकि सरकारी मुलाजिम भी अपने परिवार सहित शोभा यात्रा में आकर माता भद्रकाली के दर्शन कर सकें।इस दौरान बैठक में सभी पदाधिकारिओं ने डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल द्वारा लोगो की धार्मिक भावनाओं का सन्मान करते हुए शोभा यात्रा वाले दिन शहर में शराब मीट की दुकानें बंद रखने के जारी किए की सरहाना करते हुए उनका धन्यवाद किया।इस अवसर पर नरेश पंडित ने शहरवासियों को माता भद्रकाली जी के मेले की शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम के कमिश्नर से भी मांग करते हुए कहा कि लोगो की धार्मिक भावना का सन्मान करते हुए मेले और शोभा यात्रा के दौरान शहर में साफ सफाई के पुख्ता किये जाएं।इस अवसर पर आनंद यादव ने कहा कि समाज सेवा के लिए जाने जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता भद्रकाली जी के 79वें मेले में मां के भक्तों की सेवा कर पुण्य कमाएंगे।उन्होंने कहा माता भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा मेले में आने वाले भक्तों को लक्ष्य तक पहुंचाना,उन्हे लाईन में लगा कर मां के दरबार तक दर्शन करवाना।मेले में आने वाली समस्याओं में सहयोग किया जायेगा।उन्होंने बताया कि मेले में भूले भटकों को उनके अपनों से मिलाने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और नियम व आचरण के साथ मेले में सभी सदस्य हिस्सा लेकर अपना दायित्व निभाएंगे।उन्होंने कहा देश-विदेश से आने वाले बंधुओं के लिए पूछताछ केंद्र तथा मेला क्षेत्र में भ्रमण के लिए गाइडेंस की व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक और समुदायों का देश है,जिसमे सभी लोग धार्मिक उत्सव पर एकत्रित होकर अपने भाईचारे को बढ़ाते हैं और अपनी एकता का परिचय देते हैं।आनंद यादव ने कहा कि भारत पर्वों का देश है,यह तो हम सब जानते हैं और यह पर्व ज्यादातर हमारी भक्ति और ईश्वर की स्तुति पर निर्भर होते हैं।धार्मिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम,प्यार और भाईचारा बढ़ता है।इस मौके पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता देश के विकास व सामाजिक,धार्मिक कार्यो मे सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भोला,बजरंग दल के नगर संयोजक मोहित जसल,  नगर सह संयोजक युवराज शर्मा,प्रदेश ब्लोपासना प्रमुख मनीष कुमार बजरंगी जिला सह संयोजक राजेश शर्मा शेखूपुर आदि उपस्थित थे।

 


 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News