नई दिल्ली, 2 जून
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
के अध्यक्ष तथा शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के राष्ट्रीय नेता सरदार हरमीत सिंह
कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट की विचारधारा पंथक सेवा, सिख कौम के
अधिकारों की रक्षा तथा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित
है। इसी मिशन के तहत शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट लगातार मजबूत हो रहा है और दिल्ली
के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
ये विचार सरदार हरमीत सिंह कालका ने
आज यहां वार्ड नंबर 35 के प्रमुख समाजसेवी सरदार जसवंत सिंह बिट्टू और उनके साथियों
के शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल
दिल्ली स्टेट पार्टी के गठन के समय ही यह घोषणा की गई थी कि पंथक सोच रखने वाले प्रत्येक
व्यक्ति के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट
पार्टी के द्वार खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह बिट्टू और उनकी टीम की शामिली
इस बात का प्रमाण है कि लोग पार्टी की कार्यप्रणाली और सेवा भावना से प्रभावित होकर
इससे जुड़ रहे हैं।
उन्होंने जसवंत सिंह बिट्टू और उनके
साथियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंथ, पंजाबियत और समाज की चढ़दी कला
(उन्नति एवं समृद्धि) के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा पार्टी के सेवा मिशन को आगे बढ़ाने
में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह बिट्टू
जैसे समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई शक्ति
मिलेगी और पंथक कार्यों को और गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके
अनुभव और लोगों के साथ मजबूत संपर्क का पार्टी को भरपूर लाभ मिलेगा।
आज के इस कार्यक्रम में एम.पी.एस.
चड्ढा, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट; आात्मा सिंह लुबाना, उपाध्यक्ष, दिल्ली
सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी; शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के संरक्षक शमशेर सिंह
संधू; भूपिंदर सिंह भुल्लर, चेयरपर्सन, गुरु हरकिशन पॉलीक्लिनिक तथा वरिष्ठ सदस्य,
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी; गुरप्रीत सिंह जसा सिंह, चेयरमैन, गुरु हरकृष्ण
पब्लिक स्कूल; सुखविंदर सिंह गग्गा; अवतार सिंह राजा; विधायक नीरज बसोया; अमरजीत सिंह;
परमजीत सिंह भाटिया; जसविंदर सिंह जौली, सदस्य, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
तथा जसवंत सिंह बिट्टू भी उपस्थित थे।
सरदार कालका ने कहा कि पिछले चार वर्षों
के दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट ने
धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। गुरमत कैंपों
और सिख इतिहास के प्रचार के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए
विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment