Top News

तमिलनाडु में सियासी हलचल : कांग्रेस दे सकती है एक्टर विजय की पार्टी 'TVK' को समर्थन

 


 

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) को कांग्रेस ने समर्थन देने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पुष्टि की है कि टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा है। के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु का जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या उसके सहयोगी दल किसी भी तरह से तमिलनाडु की सत्ता में अपनी पकड़ बना सकें। वेणुगोपाल ने यह भी उल्लेख किया कि विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के पदचिन्हों पर चलने की बात कही है, जो कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संकेत है। कांग्रेस आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) को निर्देश दिया है कि वे राज्य की जनता की भावनाओं और चुनावी जनादेश को ध्यान में रखते हुए विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय लें। कांग्रेस इस गठबंधन के जरिए राज्य में एक स्थिर और विचारधारा आधारित सरकार सुनिश्चित करना चाहती है।
क्या है विधानसभा का गणित?
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। हालिया चुनाव परिणामों में :
TVK (
विजय) : 108 सीटें (बहुमत से 10 सीटें दूर)
कांग्रेस : 05 सीटें
यदि कांग्रेस विजय को समर्थन देती है, तो भी टीवीके को बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुँचने के लिए अन्य छोटे दलों या निर्दलीयों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल, कांग्रेस के इस रुख ने राज्य में सरकार गठन की संभावनाओं को तेज कर दिया है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News