नई दिल्ली ,6 मई
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा, बी ब्लॉक कालका जी में हर वर्ष की तरह इस बार भी भुजंगी जत्थे द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ वार्षिक कीर्तन समागम आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह समागम संगतों को गुरबाणी से जोड़ने और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध और मान्य-प्राप्त रागी जत्थे शामिल होकर गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे।सरदार कालका ने आगे बताया कि यह विशेष कीर्तन समागम 8 और 9 मई को शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवा सेवक भी बड़े उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाएंगे।उन्होंने संगतों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु के दर्शन करें, अपने जीवन को गुरबाणी के अमूल्य उपदेशों से जोड़ें और गुरु की शरण प्राप्त करें।
यह समागम निश्चित रूप से संगतों के लिए आध्यात्मिक उत्साह, शांति और चढ़दी कला का स्रोत सिद्ध होगा।

Post a Comment