नई दिल्ली, 5 मई 2026 —
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज यहां जारी एक संदेश में रामगढ़िया मिसल के संस्थापक और सिख कौम के महान जर्नैल श्री जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के जन्मदिवस के अवसर पर समस्त संगत को लाख-लाख बधाइयाँ दीं।
सरदार कालका ने कहा कि श्री जस्सा सिंह रामगढ़िया सिख इतिहास की एक महान शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने अटूट हौसले, जंगी कौशल और धार्मिक निष्ठा के बल पर सिख कौम को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कठिन समय में सिख पंथ की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण और अमूल्य योगदान दिया तथा अपनी बहादुरी से दुश्मनों को पराजित किया।
उन्होंने आगे कहा कि श्री जस्सा सिंह रामगढ़िया का जीवन सिख कौम के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें हौसला, एकता और निस्वार्थ सेवा के मूल मंत्र सिखाता है। आज के समय में उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने अरदास की कि वाहेगुरु जी समस्त संगत को चढ़दी कला में रखें और श्री जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के उच्च आदर्शों पर चलने की प्रेरणा प्रदान

Post a Comment