Top News

केवल ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

 


                                         

भाजपा ने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।नए प्रधान ने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि  2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।ढिल्लों बरनाला से दो बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह मालवा का एक जट्ट सिख चेहरा हैं। सूत्रों के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके नाम को आगे बढ़ाया था। ढिल्लों ने भाजपा की टिकट पर संगरूर लोकसभा उपचुनाव और बरनाला विधानसभा उपचुनाव लड़ा।उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीतने के बावजूद जनता से किए बड़े वादे अभी तक अधूरे हैं। बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी हैपंजाब में सभी जातियां और समुदाय के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और 2027 में सरकार बनाएंगे।

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News