Top News

तरनतारन 200 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या

 


 

तरनतारन के गांव जोधपुर में महज 200 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एकनूर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले गिंदर सिंह ने दो दिन पहले एकनूर से नशा और 200 रुपये मांगे थे। इससे इन्कार करने पर आरोपी ने किरच से उस पर हमला कर दिया। घायल एकनूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर तरनतारन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एकनूर के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी गिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News