नई दिल्ली 14 मई, 2026
सरदार हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष दिल्ली
सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
की ओर से संगतों के सहयोग से 1747 में हुए छोटे घल्लूघारे के महान शहीदों की पवित्र
याद को समर्पित 21वां राग दरबार शनिवार, 16 मई 2026 को शाम 6 बजे से देर रात तक गुरुद्वारा
बंगला साहिब में श्रद्धा और भावना के साथ करवाया जा रहा है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि
इस राग दरबार में भाई गुरूसाहिब सिंह जी श्री अमृतसर वाले कीर्तन करेंगे, इस के अलावा
श्री राहिरास साहिब का पाठ होगा। भाई जतिंदर सिंह जी हजूरी कीर्तनीए श्री हरिमंदिर
साहिब कीर्तन करेंगे, सिंह साहिब ज्ञानी रंजीत सिंह जी हेड ग्रंथी गुरुद्वारा बंगला
साहिब कथा करेंगे, प्रिंसिपल सुखवंत सिंह जी जंडियाला गुरू श्री अमृतसर साहिब और भाई
शौकीन सिंह जी हजूरी कीर्तनी हरिमंदिर साहिब कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने
बताया कि इस राग दरबार का सीधा प्रसारण दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वेबसाइट,
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के फेसबुक पेज, चैनल चढ़दी कला टाइम टीवी जीएसपीएस
लाइव, कीर्तन प्रधाना बाणी नेट, अकाल सहाय गुरबाणी केसरी कनेक्ट और सिखी चैनल पर होगा।
उन्होंने कहा कि सिख इतिहास के शहादी
भागों को याद करते हुए हर साल करवाया जाने वाला यह राग दरबार संगतों के लिए आध्यात्मिक
आनंद और गुरबाणी से जुड़ने का विशिष्ट मौका बन चुका है। इस पवित्र समागम के दौरान पंथ
के प्रसिद्ध रागी जठे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे
और इलाही बाणी से निहाल करेंगे।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि
छोटा घल्लूघारा सिख कौम की शहादत, धीरज और अटल चढ़दी कला का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक
याद को जीवंत रखने के लिए धार्मिक समागमों का करवाना समय की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी
अपने शानदार इतिहास और गुरसिखी मूल्यों से जुड़ सके।
उन्होंने समूह संगतों को अपील की कि
वे अपने परिवारों समेत बड़ी संख्या में पहुंचकर इस महान गुरमति समागम की खुशियां प्राप्त
करें और शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट करें।

Post a Comment