Top News

पंजाब के 105 नगर निकायों के चुनाव में 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

 


 

 

पंजाब के 105 नगर निकायों के चुनाव में नाम वापसी के बाद अब 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार छंटनी के बाद 10,096 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घट गई। अब आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए मुकाबला होगा। मतदान 26 मई को कराया जाएगा जबकि 29 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। राजनीतिक दल इसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं। पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सभी नगर निगमों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार होने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है और मतदाता अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। नाम वापसी के बाद बुधवार से सभी दल प्रचार अभियान तेज करेंगे। इस बीच विपक्ष ने कई जगह धक्केशाही और एनओसी में देरी की शिकायत भी उठाई। मजीठा में शिकायत के बाद आयोग ने एक कार्यकारी अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News