Top News

डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1.04 करोड़ रुपए की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

 


 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक महिला से एक करोड़ चार लाख 80 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को रेंज साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और महिला को कहा कि उनका नाम आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में आया है। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए महिला को घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।

आरोपियों ने पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रिजर्व बैंक और उच्चतम न्यायालय की कार्रवाई का डर दिखाकर महिला पर दबाव बनाया। साथ ही फर्जी सरकारी नोटिस और जांच से जुड़े नकली दस्तावेज भेजकर परिवार को फंसाने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में एक करोड़ चार लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने 50 लाख रुपये और मांगे, तब मामले का खुलासा हुआ। तकनीकी जांच और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले से रूपेंद्र सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराने और रकम आगे पहुंचाने की बात कबूल की है। पुलिस ने उनके पास से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News