हिंदुओं के धर्म परिवर्तन के मुद्दे
पर खुलकर बोलते हुए सख्त रुख अपनाने का किया ऐलान
माता भद्रकाली मंदिर में हुए नतमस्तक,आपसी
भाईचारक साँझ की कामना की
कपूरथला( )हिन्दू समाज की आवाज बुलंद
करने वाली शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप की कपूरथला में गतिविधिया तेज करने
और संगठन को दुबारा कपूरथला में खड़ा करने के उदेश्य से कपूरथला में पहुंचे शिव सेना
बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश कार्यकारी अध्क्ष्य रोहित जोशी ने शिव सेना बाला साहिब
ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप से मुलाकात की।इस दौरान शिव सेना
शिंदे को कपूरथला में मजबूत करने सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।इस मुलाकात
के उपरांत सभी शिव सैनिक शहर के ऐतिहासिक मंदिर माता भद्रकाली में नतमस्तक हुए और माता
रानी का आशीर्वाद लेते हुए देश पंजाब और जिले में आपसी भाईचारक साँझ की मजबूती की कामना
की।इस अवसर पर माता भद्रकाली कमेटी के सदस्यों के द्वारा शिव सेना बाला साहिब ठाकरे
शिंदे ग्रुप के प्रदेश कार्यकारी अध्क्ष्य रोहित जोशी,शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे
ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप सहित सभी शिव सेनिको को माता रानी की चुनरी
भेंट कर सम्मानित भी किया गया।इस उपरांत रोहित जोशी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में
पंजाब में कथित तौर पर हिंदुओं के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर खुलकर मोर्चा खोलते हुए
सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया है।रोहित जोशी ने
कहा कि राज्य में तेजी से जबरन धर्म परिवर्तन करवाए जाने की शिकायतें सामने
आ रही हैं,जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों
के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने पंजाब सरकार पर
निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही
है वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।उन्होंने
आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है जिससे ऐसे तत्वों के हौसले
बुलंद हो रहे हैं।।उन्होंने कहा कि शिव सेना शिंदे केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगी
बल्कि समाज के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े हिंदू परिवारों की सहायता के लिए समाजसेवी
संगठनों के साथ मिलकर ठोस कदम उठाएगी।उन्होंने कहा कि गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाकर
धर्म परिवर्तन करवाना मानवता के खिलाफ है,इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।रोहित
जोशी ने कहा कि धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर पंजाब में माहौल गर्माता जा रहा है।जहां
एक ओर शिव सेना शिंदे ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है वहीं सरकार की भूमिका पर
भी सवाल खड़े हो रहे हैं।शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय
मुकेश कश्यप ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार का दबाव
या लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है तो यह कानून और समाज दोनों के लिए खतरे
की घंटी है।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सहारा देना समाज की जिम्मेदारी है
ताकि वे किसी भी प्रकार के दबाव में आकर अपना धर्म बदलने को मजबूर न हों।मुकेश कश्यप
ने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर संजीव कुमार सोनू, परवीन कुमार,शिव सेना बाला साहिब ठाकरे
शिंदे ग्रुप जालंधर के जिलाध्क्षय दिनेश चौहान,जिला उपाध्क्षय साजन बाहरी,जिला महासचिव
राकेश यादव, ब्लाक इंचार्ज,चंदन कुमार,वार्ड इंचार्ज शिव कुमार,जिला उपाध्क्षय वेस्ट
सचिन कश्यप आदि मजूद थे।

Post a Comment