Top News

माता भद्रकाली मेले पर सुरक्षा,सफाई व्यवस्था के हों कड़े प्रबंध-शिव सेना

 


 

माता भद्रकाली मेले में दो दिनों के हेवी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जिला प्रसाशन-कालिया 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला:

 

माता भद्रकाली के 79वें ऐतिहासिक मेले सबंधी 12 मई को निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा के दौरान मीट और शराब की दुकाने बंद रखने के डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल के आदेश की सरहाना करते हुए शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने आदेशों को सख्ती से लागू भी करवाया जाएं।उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जिला प्रसाशन के द्वारा शोभा यात्रा के दौरान मीट और शराब की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी करने के बाद भी शराब के कई ठेके वालो द्वारा प्रसाशन के आदेशों की शरेआम धजिया उड़ाई जाती है जिससे माता भद्रकाली के भक्तो की भावनाओ को भरी ठेस पहुँचती है।इसके इलावा कालिया ने जिला प्रसाशन से मांग की है कि 12 व 13 मई को शेखूपुर में आयोजित किए जा रहे माता भद्रकाली के 79वें ऐतिहासिक मेले पर सुरक्षा,सफाई,बिजली व पानी आदि के विशेष प्रबंध किए जाएं।यह मेला श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष परसोतम पासी,  राधेश्याम सहित पूरी कमेटी की अनुशासित देखरेख में कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में पंजाब सहित दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु मां भद्रकाली के दरबार में नतमस्तक होकर उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हैं।उन्होंने कहा कि मेले के दिन 13 मई व इससे एक दिन पहले 12 मई को शालीमार बाग स्थित प्राचीन श्री ब्रहमकुंड मंदिर से माता भद्रकाली की विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई माता भद्रकाली मंदिर शेखुपुर में सम्पन्न होगी।इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के लंगर व ठंडे-मीठे जल की छबीलों का आयोजन किया जा रहा है,जिसकी तैयारी के लिए बिजली व पानी की सप्लाई का लगातार 24 घंटे जारी रहना अत्यंत जरूरी है।उन्होंने कहा कि शोभायात्रा व मेले की सुरक्षित,मर्यादित, शानदार व प्रभावशाली सफलता के लिए देश व समाज विरोधी तत्वों विशेषकर जेबकतरों को नकेल डालने के लिए सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना अत्यंत जरूरी है।इसके साथ ही कालिया ट्रैफिक पुलिस से विशेष अपील करते हुए कहा कि मेले और शोभा यात्रा वाले दिन सुल्तानपुर लोधी रोड पर हेवी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएं,तांकि माता के भक्तो को आने जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही कालिया ने लोगों से अपील की है कि वे शोभायात्रा व मेले की रौनक व शान को बढ़ाने व इसे यादगारी बनाने के लिए श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसाइटी व जिला सिविल व पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दें।अंत में कालिया ने समूह पंजाब निवासिओं को माता भद्रकाली के 79वें ऐतिहासिक मेले की

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News