Top News

अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक

 


 

अमृतसरपंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमलों से हड़कंप मच गया। जालंधर में BSF फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में IED ब्लास्ट हुआ, जबकि अमृतसर में आर्मी कैंप खासा के गेट पर ग्रेनेड फेंका गया। इन घटनाओं की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने ली है। जालंधर : स्कूटी में आईईडी धमाका, DIG का परिवार निशाने पर
जालंधर के पीएपी चौक के पास रात करीब 7:57 बजे फुटपाथ पर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ।
हमले का तरीका: सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक पैदल आया और स्कूटी के पास पॉलिथीन में लिपटा पैकेट छोड़कर भाग गया, जिसके कुछ सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया।
धमकी भरी पोस्ट: KLA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह 'ऑपरेशन नवा सवेरा' का हिस्सा है और DIG संदीप गोयल उनका परिवार उनके निशाने पर है।
हिरासत: पुलिस ने स्कूटी के मालिक के बेटे और कुरियर बॉय गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है। गुरप्रीत के पिता, जो खुद एक पूर्व फौजी हैं, ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है।
अमृतसर : आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक
जालंधर ब्लास्ट के कुछ घंटों बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप पर भी हमला हुआ।
वारदात : बाइक सवार दो नकाबपोशों ने कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के पास विस्फोटक फेंका।
नुकसान: धमाके के कारण दीवार पर लगी टीन शेड गिर गई और दीवार को मामूली नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
जांच और सुरक्षा अलर्ट
मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से ठीक पहले हुई इन वारदातों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। फॉरेंसिक टीमें और एनआईए (NIA) जैसी एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, शुरुआती जांच में स्कूटी में आग लगने के बाद विस्फोट की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News