ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
नई दिल्ली 14 मई 2026 :
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते
हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना द्वारा अपनी राजनीतिक रणनीति के लिए
जिस स्तर की नकारात्मक और घटिया राजनीति की जा रही है, वह बहुत ही निंदनीय और दुखदायी
है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से
व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल किया जा रहा है, जिसमें शिरोमणि
अकाली दल दिल्ली स्टेट के उम्मीदवार जुझार सिंह की तस्वीर को गलत ढंग से पेश करते हुए
कुछ अन्य नेताओं की तस्वीरें जोड़कर भड़काऊ और गैर-जिम्मेदार शब्दावली का प्रयोग किया
गया है। कालका ने कहा कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी और मनघड़ंत है, जिसका मुख्य मंतव्य
संगत को गुमराह करना और गुरुद्वारा चुनावों के माहौल को खराब करना है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि
सबसे हैरान करने वाली और अफसोसजनक बात यह है कि यह पोस्टर खुद सरदार परमजीत सिंह सरना
द्वारा व्हाट्सएप के जरिए आगे भेजा गया। उन्होंने कहा कि गुरु पंथ के नाम पर सियासत
करने वाले लोगों द्वारा इस तरह की झूठी सामग्री शेयर करना बहुत ही शर्मनाक है।
कालका ने संगतों से अपील की कि यदि
किसी के पास इस तरह की कोई फर्जी सामग्री पहुंचती है तो वह तुरंत दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक कमेटी के ध्यान में लाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और इस संबंध में साइबर सेल और आईटी सेल में
शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, ताकि इसके स्रोत और पीछे छिपे लोगों की गहराई से पड़ताल
हो सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा
प्रबंधक कमेटी की जिम्मेदारी बनती है कि संगत को ऐसी कोझीओं और गुमराहकुन हरकतों से
जागरूक किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुद्वारा चुनावों की पवित्रता
और मर्यादा को खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
.jpg)
Post a Comment