Top News

लखविंदर सिंह लाखा द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद : हरमीत सिंह कालका

 


 

नई दिल्ली 20 मई ,2026  सरदार हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज यहां बताया कि तख़्त श्री पटना साहिब प्रबंधन समिति के मीत (मित्र) अध्यक्ष और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लाखा के साथ हुई मुलाकात बहुत ही सद्भावना व माहौल में हुई।

सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सिख संस्थाओं की मजबूती, पंथिक एकता और सामाजिक भलाई के लिए आपसी सहयोग समय की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तख़्त श्री पटना साहिब जैसी महान धार्मिक संस्था से जुड़े पदाधिकारियों की सेवा भावना सिख समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान मिले प्यार, हार्दिक स्वागत और सम्मान के लिए वे सरदार लखविंदर सिंह लाखा के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मुलाकातें न केवल आपसी रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि सिख संस्थाओं के बीच साझेदारी और तालमेल को भी और प्रबल बनाती हैं।

सरदार कालका ने कहा कि वे आरदास करते हैं कि सरदार लखविंदर सिंह लाखा समाज सेवा, पंथिक कार्यों और सिख संस्थाओं की उन्नति के लिए इसी तरह निःस्वार्थ सेवा करते रहें और उन्हें हर क्षेत्र में लगातार सफलताएँ प्राप्त हों।

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News