जालंधर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में ले जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना 8 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और विभिन्न सूत्रों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ले ली है। थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Post a Comment