Top News

पशुचारा कारोबारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली

 


 

 

लुधियाना के गांव एतिआणा के पशुचारा कारोबारी कुंदन लाल (82) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। रविवार तड़के लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुंदन लाल की जेब से पुलिस को दो पेज का खुदकुशी नोट भी बरामद हो गया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए उन देनदारों को जिम्मेदार ठहराया है जिनसे उन्हें करीब 35 लाख रुपये लेने थे। खुदकुशी नोट में उन लोगों का नाम लिखा है, जिन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार करते हुए उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। कुंदन लाल ने खुदकुशी नोट में लिखा है कि उन्होंने 6 लाख रुपये किसी के देने भी हैं। मृतक कुंदन लाल के बेटे धरमिंदर कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से पशु चारा का व्यवसाय कर रहा है। लुधियाना समेत आसपास के कई गांवों कस्बों के दुकानदारों और व्यापारियों से उनके पिता कुंदन लाल ने रुपये लेने थे, जो 35 लाख से अधिक थे। लोग उनके रुपये नहीं लौटा रहे थे और अब तो फोन उठाना भी बंद कर दिया था जिसके चलते कुंदन लाल बहुत परेशान रहने लगे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वे जगरांव गए हुए थे। घर पर कुंदन लाल ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। 
कुंदन लाल की जेब से मिले हस्तलिखित कागज में लिखा है कि मेरे परिवार को कुछ कहा जाए। इसमें उन लोगों की अलग सूची भी है जिनसे उन्होंने रुपये लेने थे। कुंदन लाल ने यह भी लिखा है कि उस पर लगभग 6 लाख रुपये का कर्ज है, जिसका भुगतान वसूली करके किया जाए। डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से मिले खुदकुशी नोट की भी जांच की जाएगी।

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Tribune Times News
Tribune Times News