कमिश्नर पुलिस जालंधर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने ऋषि नगर में हुए झगड़े और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह, एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ अशोक मीना की निगरानी में की गई। पुलिस के मुताबिक 3 मई 2026 की रात ऋषि नगर इलाके में लड़ाई-झगड़े और हथियार चलाने की सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने जुगेश गिल, साहिल सहोता, बसंत कुमार, गौतम गिल, राहुल पटेल और राहुल गिल को गिरफ्तार कर लिया,
आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, चार खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment