Top News

पांवटा साहिब के महान शहीदों की कुर्बानी को कोटि-कोटि प्रणाम : हरमीत सिंह कालका

 


 

नई दिल्ली 22 मई, 2026  सरदार हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने आज शहीदी साका गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के समूचित शहीदों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए कहा कि सिख इतिहास कुर्बानियों और धर्म की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि शहीदी साका गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के महान शहीदों ने सिख कौम को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर डटे रहने की अमर प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इन शहीदों की जीवनत कल्याणकारी कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म और सिद्धांतों के लिए संघर्ष करने का साहस देती रहेगी।

सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सिख इतिहास के हर शहीदी साके ने मानवता की रक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और इंसाफ़ के लिए सिख कौम की प्रतिबद्धता को और प्रबल किया है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने नौजवानों को इन महान शहीदों के इतिहास से जोड़ें ताकि वे गुरसिखी, सेवा और कुर्बानी की महान परंपरा को आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने अरदास की कि वाहिगुरु समूचे संगतों को गुरु साहिबानों द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने और शहीदों की कुर्बानियों से सदैव प्रेरणा लेने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

 

Post a Comment

أحدث أقدم
Tribune Times News
Tribune Times News