नई दिल्ली 24 मई ,2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति
के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज अपने एक संदेश में पंजाब के होनहार सिख एथलीट
और तेजतर्रार स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह को 100 मीटर दौड़ में भारत का नया नेशनल रिकॉर्ड
स्थापित करने पर तहे दिल से बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत और
खासकर सिख समुदाय के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का पल बन गया है। उन्होंने कहा गुरिंदरवीर
सिंह ने 100 मीटर तूफ़ानी दौड़ में 10.09 सेकंड का शानदार समय निकालकर इतिहास रच दिया
है। इस उपलब्धि के साथ वह 10.10 सेकंड की बाधा तोड़ने वाले पहले भारतीय स्प्रिंटर बन
गए हैं।
उनकी यह कामयाबी सिर्फ एक नया रिकॉर्ड
नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गुरिंदरवीर सिंह की मेहनत,
अनुशासन, समर्पण और निडर जज़्बा उस शक्ति और दृढ़ता को दर्शाते हैं जो सिख समुदाय की
पहचान रही है।
उन्होंने साबित कर दिया है कि लगन
और हौसले से हर कठिन मंज़िल हासिल की जा सकती है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे
भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने आशा जताई
है कि यह ऐतिहासिक दौड़ भविष्य में और कई विश्वस्तरीय रिकॉर्डों और सफलताओं की शुरुआत
साबित होगी।

إرسال تعليق