Top News

सुल्तानपुर लोधी में दो मासूम बच्चों संग काली बेईं में कूदी महिला, दोनों मासूमों की मौत

 


 

सुल्तानपुर लोधी में बुधवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ काली बेईं में छलांग लगा दी। महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन दोनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार गांव अदालत चक्क निवासी भरपूर सिंह की पत्नी सिमरन कौर मानसिक तनाव के चलते अपने दो बेटों वीर प्रताप सिंह (6) और गुर प्रताप सिंह (3) को साथ लेकर काली बेईं पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को वह स्कूल से लेकर आई थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों मासूम बच्चों को नहीं बचाया जा सका और उनकी जिंदगी पानी की लहरों में खत्म हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी के जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

 

 

Post a Comment

أحدث أقدم
Tribune Times News
Tribune Times News