Top News

जालंधर की मकसूदां मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी को मारी गोली

 


 

 

जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने रही है। बताया जा रहा है कि शहर की मकसूदां मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर गोलियां चलाने की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार 2 युवकों ने उन पर फायरिंग की है। मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी अनुसार मकसूदां मंडी में फंड को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें भाजपा नेता मोनू बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग दौरान भाजपा नेता के साथ उनका एक साथी भी घायल हुआ है। जानकारी अनुसार मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष सामने-आमने हो गए। तरुण और मोनू पुरी के बीच लड़ाई हुई है। घटना में करीब चार फायर हुए जिनमें से एक गोली मोनू पूरी की पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली तरुण के पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Post a Comment

أحدث أقدم
Tribune Times News
Tribune Times News